Ticker

6/recent/ticker-posts

ड्यूटी पर निकले थानाधिकारी को आया हार्ट मौत, इलाज के दौरान निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

उदयपुर। उदयपुर शहर के अंबामाता थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ (50) का बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शुरुआती तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

जानकारी के अनुसार थानाधिकारी दलपत सिंह सुबह ड्यूटी के लिए घर से रवाना हुए थे। उन्हें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय क्षेत्र स्थित मोहनता पार्क में आयोजित एक आदिवासी रैली की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया था। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने इसकी सूचना साथी अधिकारियों को दी, जिसके बाद डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने काफी देर तक सीपीआर देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दलपत सिंह राठौड़ पिछले करीब छह माह से अंबामाता थाने में थानाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वे उदयपुर संभाग के कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। वे मूल रूप से भीलवाड़ा जिले के निवासी थे।

उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके दो बेटे मयंक राज सिंह (24) और पुष्पेंद्र सिंह (22) है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, थानाधिकारी के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही उदयपुर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें एक कर्मठ, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ