Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का चित्तौड़गढ़ में भव्य स्वागत, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने पहनाई मेवाड़ी पाग, भेंट किया चित्तौड़गढ़ दुर्ग का प्रतीक

चित्तौड़गढ़@थर्ड आई न्यूज़।। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के गुरुवार को प्रथम बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में नरपतखेड़ी पुलिया के समीप माहेश्वरी निकुंज रिसोर्ट में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को शॉल, उपरना और मेवाड़ी पाग पहनाकर सम्मानित किया गया। विधायक आक्या ने उन्हें चित्तौड़गढ़ दुर्ग का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

इस अवसर पर बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने भी प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। माहौल भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

अपने संबोधन में राठौड़ ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस और अखंड भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अखंड भारत के सपने को साकार करने में हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक आक्या, विधायक धाकड़ और जिलाध्यक्ष गाडरी के साथ प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि चित्तौड़गढ़ जिले के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर सीकेएसबी चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर, भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कर्नल सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ