Ticker

6/recent/ticker-posts

चित्तौड़गढ़: मौसम ने अचानक बदला मिज़ाज, ठंडी हवाओं में तब्दील हुई तेज तपन

थर्ड आई न्यूज़

चित्तौड़गढ़: मार्च महीने में तपन और गर्मी के बीच अचानक से मौसम ने मिज़ाज बदल लिया। बीती रात ठिठुरन बढ़ने के साथ सुबह ठंडी हवाओं का दौर चलने लगा। चंद दिनों पहले दिन और रात में चल रहे कूलर-पंखे आमजन को गर्मी से राहत नही दे पा रहे थे। जबकि बीती रात से तेजी से गिरे तापमान की वजह से बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को कूलर-पंखे बंद करने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में तापमान में और भी गिरावट होने का अनुमान जताया जा रहा है।

दो दिनों में 7 डिग्री गिरा पारा

पिछले दो दिनों में रात के तापमान में लगभग 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई हैं। वहीं दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। दो दिन पहले 27 मार्च को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो कि अब घटकर 34 डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस से घटकर 11.9 डिग्री सेल्सियस रह गया। 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत में चली ठंडी हवाओं का असर राजस्थान में देखने को मिला है। जिससे चित्तौड़गढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 से 7 डिग्री सेल्सियस डिग्री गिरावट आई है। प्रदेश में आगमी 3 से 4 दिनों में ठंडी हवाओं का रुख उत्तर से पश्चिम की ओर हो जाएगा। जिसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

पिछले पांच दिनों में तापमान का ग्राफ़

दिन        अधिकतम- न्यूनतम तापमान ℃ में

29 मार्च    34.0_11.9

28 मार्च    39.7_15.5

27 मार्च    40.5_19.2

26 मार्च    40.0_17.7

25 मार्च    39.2_16.2

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ