Ticker

6/recent/ticker-posts

झालावाड़: चौहमेंला में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का समापन, प्रदेश की सरकार पर साधा निशाना

भाजपा की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस पर साधा निशाना

थर्ड आई न्यूज़@झालावाड़, सुनील निगम जिले के डग विधानसभा क्षेत्र के चौहमेला में जन आक्रोश यात्रा के समापन के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

जन आक्रोश यात्रा मे कार्यकर्ता और पदाधिकारी राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। 

जिसमें उन्होंने आमजन को राजस्थान की कांग्रेस सरकार के 4 साल के कार्यकाल को नकारा बताया। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव के समय किसानो से किया गया कर्जमाफी का वादा भी सरकार भूल गयी। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले राज मे महिला दुष्कर्म, दलितों पर अत्याचार, साइबर क्राइम,  बिजली, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक में नंबर वन पर है।

ऐसे में इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनवाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर प्रदेश में भाजपा की सरकार लाने की बात कही। 

आपको बता दे कि 4 दिसंबर को भीलवाड़ी से शुरू हुई भाजपा की जन आक्रोश रैली सभी पंचायत मुख्यालय से निकाली गई, जिसका समापन नीचे मंडी जैन धर्मशाला चौमहला मंडल में हुआ।

जन आक्रोश यात्रा चौमहला नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई गुजरी। जिसमें  पूर्व सरपंच राजेन्द्रसिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ