
थर्ड आई न्यूज़@चित्तौड़गढ़: अरनोद कस्बे सहित संपूर्ण प्रतापगढ़ जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन गोलीबारी की घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिला मीडिया प्रमुख सुधीर जैन ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले में पिछले कई वर्षों से असामाजिक तत्वों द्वारा प्राणघातक हमला कर बहन बेटियों के साथ अश्लील हरकतें करने वह अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। प्रतापगढ़ तहसील के चनियाखेड़ी गांव में हिंदू समाज के सदस्यों पर हमले के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई। और अरनोद कस्बे में अनंत चतुर्दशी की रात्रि को दीपक प्रजापत पर असामाजिक तत्वों ने पिस्टल से फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया। इस तरह की घटनाओं से पूरे जिले में गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्रशासन की ओर से ठोस कार्यवाही नहीं होने से इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इस तरह की घटनाओं में नाबालिगों का उपयोग किया जा रहा है। और कानूनी की नजरों में धूल झोंकी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हुए मांग करती है कि तमाम अवैध कार्यों पर संज्ञान लेते हुए अरनोद में दीपक प्रजापति पर हुए हमले के साजिशकर्ता पर कठोर कार्यवाही की जावे। ज्ञापन देने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, ललित ओस्तवाल, अर्जुन लाल जीनगर, उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ोली, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, तेजपाल रेगर, जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया, पूर्व सभापति सुशील शर्मा पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ