Ticker

6/recent/ticker-posts

चित्तौड़गढ़: कोटा–रावतभाटा मार्ग पर एलिवेटेड रोड की मांग, सड़क सुधार व सुरक्षा कार्य जल्द कराने की उठाई आवाज

बालकिशन गुलाटी
रावतभाटा। कोटा–रावतभाटा मार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात और हादसों को देखते हुए जागो रावतभाटा फिटनेस क्लब के अध्यक्ष एवं समाजसेवी बालकिशन गुलाटी (बाला) ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक महावर को ज्ञापन भेजकर सड़क सुधार कार्य शीघ्र करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर एलिवेटेड रोड एवं पुल निर्माण की मांग उठाते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। गुलाटी ने बताया कि हाल ही में रावतभाटा दौरे पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कोटा–रावतभाटा मार्ग पर एलिवेटेड रोड निर्माण की आवश्यकता जताई थी। ज्ञापन में अवैध ब्रेकर हटाने, शेष ब्रेकरों पर जेब्रा मार्किंग करवाने, सड़क के गड्ढों की पेच रिपेयरिंग कराने, सड़क किनारों की ऊंची साइड को समतल करवाने तथा घाट क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की गई। इसके अलावा घुमावदार स्थानों पर झाड़ियों की कटिंग करवाकर दृश्यता बेहतर बनाने की बात भी कही गई।

अधीक्षण अभियंता अशोक महावर ने आश्वासन दिया कि कोटा सीमा क्षेत्र में सड़क किनारों को भरवाने, गड्ढों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

इस दौरान वीर कुमार वधवा, ललित दुआ, गौरव नकरा, नीरज विज, महेंद्र निझावन एवं भूषण गुलाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ