ओम भट्ट: 8000191859
चित्तौड़गढ़। जिले में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है। अब नागरिक अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचा सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए मोबाइल नंबर 94604-25643 जारी किया गया है, जो उनके संरक्षण में संचालित रहेगा। आमजन इस नंबर पर व्हाट्सऐप या टेक्स्ट संदेश के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों, हथियार, अपराधियों की गतिविधियों या अन्य महत्वपूर्ण आपराधिक सूचनाएं भेज सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचना पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच समन्वय बढ़ाना, अपराधों की रोकथाम करना तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।
पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे बिना किसी डर या संकोच के इस सुविधा का उपयोग करें और समाज को अपराधमुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जारी मोबाइल नंबर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिक इसका लाभ उठा सकें।



0 टिप्पणियाँ