Ticker

6/recent/ticker-posts

नारेला गांव में हाईटेंशन लाइन को लेकर बवाल, ग्रामीणों का विरोध

 ओम भट्ट 📞 8000191859 

चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ के नारेला गांव में हाईटेंशन बिजली की लाइन डालने गए कर्मचारियों को गांव वालों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की इंद्रा कॉलोनी से महज 500 मीटर दूर कोई प्रोजेक्ट लाया जा रहा है। इसी प्रोजेक्ट तक बिजली पहुंचाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी उनके घरों के आगे गुजर रही एलटी लाइन के पोल पर ही हाईटेंशन लाइन बिजली के तार बिछा रहे है। घर की छतों को छूकर गुजरती हाईटेंशन लाइन से हादसों का भय बना रहेगा। 

विवाद बढ़ने के बाद मौके पर पहुंची SHO सुनीता गुर्जर

बढ़ते विरोध के बाद मौके पर चंदेरिया थाना पुलिस बुलवानी पड़ी। गांव वालों की ओर से 10 दिनों की मौहलत मांगते हुए काम रुकवाने की मांग की। बिजली विभाग के अधिकारी के कहने पर पुलिस ने काम रुकवाने पर थाने ले जाने की बात कही। मौके पर विरोध कर रही महिलाएं बिजली के पोल को पकड़कर खड़ी हो गई। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पोल से दूर हटाने की कोशिश की और पुलिस जीप में बैठाने की धमकी दी। बावजूद इसके ग्रामीण महिलाएं मौके पर डटी रही।

बिजली के पोल को पकड़कर खड़ी महिलाओं को दूर हटाने की कोशिश करते हुए महिला पुलिसकर्मी

मौके पर पहुंची SHO ने की समझाइश

मौके पर ग्रामीणों का विरोध बढ़ता देख चंदेरिया थाना SHO सुनीता गुर्जर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच समझाइश की। SHO सुनीता गुर्जर ने प्रोजेक्ट कंपनी के अधिकारी से कहा कि बिजली की लाइन डालने से पहले गांव वालों से बात कर समझाइश करनी चाहिए थी। आपसी सहमति और अनुमति के बाद की काम आगे बढ़ाना चाहिए था। 

विधायक आक्या ने रुकवाया था काम

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी करीब 10-15 दिन पहले इसी तरह जोर ज़बरदस्ती से हाईटेंशन लाइन बिछाने का काम किया गया। गांव वालों ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को इसकी शिकायत दी। विधायक आक्या ने बिजली विभाग के अधिकारियों को रुट बदलने की बात कहते हुए काम रुकवा दिया था। रुट बदलने पर डिमांड बढ़ने की वजह से प्रोजेक्ट लगाने वाले लोग बिजली विभाग से सांठगाठ कर गांव के बीच से ही हाईटेंशन लाइन निकालने को आमादा है।

छुट्टी के दिन शुरू किया काम

गांव वालों का कहना है कि घर के सामने छत को छुकर गुजरती हाईटेंशन लाइन से हर समय खतरे का भय बना रहेगा। बारिश और तेज हवा से शॉर्ट सर्किट होकर तार टूटे तो जन हानि होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं एलटी लाइन के एक ही बिजली के पोल पर हाइटेंशन लाइन के तार डालना भी नियमानुसार गलत है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने लाइन डालने के लिए जानबूझकर क्रिसमस की छूट्टी का दिन इसलिए चुना।  इस दिन सभी सरकारी कार्यालय और विभाग बंद रहते है।  गांव वाले जिला कलक्टर या एसडीएम को शिकायत नही कर पाएंगे कर सके। गांव वालों का कहना है कि पैसे और प्रभाव के दम पर उनकी आवाज दबाई जा रही है।

 © THIRD EYE NEWS | TEN

Unauthorized reproduction is punishable under law.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ