चित्तौड़गढ़। नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के दौरान लंबे समय से गंदा, मटमैला पानी आने और पानी में काई की शिकायतों को लेकर सोमवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक आक्या ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वीरवाल, कनिष्ठ अभियंता राकेश आमेटा और केमिस्ट अमरेंद्र दास को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट कहा कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विधायक ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि पानी की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में यदि पेयजल में गंदगी पाई जाती है, तो इसे विभागीय लापरवाही मानते हुए दोषी कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान शैलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, विशाल गर्ग, रवि बैरागी, विनीत तिवारी, रामप्रसाद बगेरवाल, हिम्मत सिंह, राजकुमार गाडरी, हितेश कटारिया, हरिश खटीक, गणेश भोई सहित कई लोग उपस्थित रहे।
© THIRD EYE NEWS | TEN
Unauthorized reproduction is punishable under law.




0 टिप्पणियाँ