Ticker

6/recent/ticker-posts

उदयपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत, पुलिस अधिकारी ने लिखी भावुक पोस्ट

 

खबर: उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। गोगुंदा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक लेपर्ड की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस अधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील की है।

उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय गति कम रखने और संवेदनशीलता बढ़ाने का अनुरोध किया।

उन्होंने लिखा, “जानवर भी इस धरती के बराबर हकदार हैं। वन्य जीवों को भी जीने का उतना ही अधिकार है, जितना हमें।”

पुलिस अधिकारी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे और वन क्षेत्र में गाड़ी चलाते वक्त वन्य जीवों का विशेष ध्यान रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ