Third Eye News
संवाददाता: विजय सिंह सोलंकी
चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता से उसके ससुर और देवर ने हैवानियत कर डाली।
हैवानियत एक दो बार नही, कई बार की गई। रिश्तो को तार-तार करने वाले मामलें में जबरदस्ती से महिला के चार बार गर्भ ठहर गया। जिस पर महिला का गर्भपात करवाया गया।
इसके बाद भी हैवानों की हैवानियत कम नही हुई, और उनके कारनामें से जब महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। तो महिला को मारपीट कर ससुराल से बेदखल कर दिया गया।
महिला ने उसके 20 दिन के नवजात को एक चिकित्सक को बेचने का आरोप भी लगया हैं। महिला के अनुसार इस घिनौने कृत्य में उसकी सास और ननंद का भी योगदान हैं।
हैवानियत का पूरा गंदा खेल प्रतापगढ़ ज़िले के धरियावद थाना अंतर्गत एक गांव में हुआ। जिसमें पीड़ित महिला चित्तौड़गढ़ जिले की रहने वाली है।
फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर जिले के डूंगला थानांतर्गत गांव में अपने मामा के पास आ गई है। वहीं उसके मामा के सहयोग से हाल ही में जन्में 20 दिन का नवजात उसे मिल गया है।
महिला की रिपोर्ट पर डूंगला थाना पुलिस ने ससुर और देवर सहित 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार करीब 8 साल पहले उसका विवाह प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना अंतर्गत एक गांव में हुआ था।
गत वर्ष उसका पति कुवैत में काम करने चला गया। इसका उसके ससुर और देवर ने नाजायज फायदा उठाया तथा दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती की।
इस बारे में जब सास को बताया तो उसने भी ससुर और देवर का ही पक्ष लिया और उसकी आवाज को दबाया। उनके लगातार दुष्कर्म के चलते वह चार बार गर्भवती हुई।
उसकी ननंद द्वारा प्रतापगढ़ जिले के एक हॉस्पिटल में उसका गर्भपात कराया गया लेकिन एक बार उसने अबॉर्शन कराने से इंकार कर दिया और बच्चे को जन्म दिया।
उसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों का उस पर पहाड़ टूट पड़ा तथा मारपीट कर उसे उसके मामा के घर भेज दिया। उसने अपनी रिपोर्ट में अपने पति को भी आरोपी बनाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
पीड़िता ने बताया कि उसके बच्चे को ससुराल पक्ष के लोगों ने किसी को बेच दिया जिसे उसके मामा द्वारा येन केन प्रकारेण वापस लाया गया। उसने परिवार में अपनी सुरक्षा को भी खतरा बताया।
डूंगला थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के आरोप के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ