Ticker

6/recent/ticker-posts

मेवाड़ मेघवाल महिला समिति की ओर से विधायक बिधूड़ी का नारी शक्ति दिवस पर किया अभिनंदन

थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा, गौरव जैन.

रावतभाटा मेवाड़ मेघवाल महिला समिति की सदस्यों ने मेघवाल समाज की महिलाओं ने  नारी शक्ति दिवस पर विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का किया स्वागत।

 पार्षद गुड्डी मेघवाल ने बताया कि विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के द्वारा रावतभाटा में विकास की गंगा बहा रखी है। राज्य सरकार द्वारा गृहिणियो को बजट में बड़ी राहत दिलाकर गैस सिलेंडर को पांच सौ रुपया, निशुल्क बिजली यूनिट बढ़ाने से सभी महिलाओं के लिए खुशी की बात है। रावतभाटा में पहली बार महिला दिवस पर महिला शक्ति दिवस के रूप में सभी वर्गो की  महिलाओं एक जुटता बताई। घरेलू कामकाजी ,असंगठित क्षेत्र में कार्यरत व किसी न किसी रूप में समाज सेवा से जुड़ी है। उन सबको समारोहपूर्वक  सम्मान देकर महिला दिवस को सार्थक करने की पहल के लिए विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यक्रम के  सफल आयोजन   एवम  नगरपालिका के माध्यम से शहर के विकास को गति देने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी, बेगू नगरपालिका अध्यक्ष रंजना शर्मा, पंचायत समिति सदस्य  ऊषा मेघवाल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति पारेता,जिला महामंत्री वंदना शर्मा , जिला सचिव कृष्णा प्रजापति , महिला ग्रामीण अध्यक्ष सुनीता मीणा का महिला सशक्तिकरण स्वरूप  स्वागत किया । इस अवसर पर  पंचायत समिति सदस्य ऊषा मेघवाल , अनोप मेघवाल,गीता मेघवाल,शांता मेघवाल, उमा मेघवाल,सुमित्रा मेघवाल सहित समाज की महिलाए उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ