थर्ड आई न्यूज़-रावतभाटा, गौरव जैन
रावतभाटा में परमाणु बिजलीघर आवासीय कॉलोनी के संपूर्णा महिला ग्रुप की ओर से गुरुवार को नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला ऑटो चालक राधे का सम्मान किया गया।
अनिता पालीवाल ने बताया की परिवार की आजीविका चलाने के लिए राधे ने ऑटो संचालन का कार्य चुना, और साबित किया कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी तरह से कमतर नही है। राधे यहां कई वर्षों से ऑटो चला रही है। जो महिलाओं के लिए गौरव की बात है।
वहीं नूपुर वाशनए द्वारा कहा गया की 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया भर में महिलाओं को सांस्कृतिक राजनीतिक सामाजिक आर्थिक वर्गों में विभिन्न भूमिका निभाने के लिए पहचाना जाता है और सम्मानित किया जाता है। यहां महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने पूर्वाग्रह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और एक बेहतर जेंडर इक्वलिटी समाज बनाने के लिए समानता के लिए कार्रवाई करने का दिन है। जैसा की पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा कहा गया मशहूर वाक्य लोगों को जगाने के लिए महिलाओं का जागृत होना आवश्यक है। जब एक परिवार आगे बढ़ता है। तो एक देश भी विकास करता है। तो सशक्तिकरण लाने के लिए महिलाओं को अपने अधिकारों से अवगत होना चाहिए ना केवल घरेलू और पारिवारिक जिम्मेदारी बल्कि महिलाओं को हर क्षेत्र में सक्रिय और सकारात्मक भूमिकाएं निभानी चाहिए इस उपलक्ष में रेखा अग्रवाल, अनिता पालीवाल, शोभा गोतम, विमुति शर्मा, दीक्षा, मीरा सोनी, सोनिया कुमावत, अनिता नारंग, सरिता सिंग, रंजना पुरोहित, वर्नीका वार्ष्णेय मौजूद रहें।
0 टिप्पणियाँ