Ticker

6/recent/ticker-posts

गरीब के घर का सपना होगा पूरा, सस्ती दर पर मिलेंगे पट्टे

थर्ड आई न्यूज़-रावतभाटा, गौरव जैन।

रावतभाटा क्षेत्र में चल रही पट्टों की समस्या का जल्द समाधान होगा। कांग्रेस जिला महामंत्री वंदना शर्मा ने बताया कि लोगों की कई वर्षों से लोगों की समस्या का समाधान विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के प्रयास के चलते ही अब रावतभाटा में हर गरीब का घर का पट्टा बनेगा। जिसके लिए वार्ड 38 में पट्टा बनवाने के लिए फॉर्म का वितरण किया और वार्ड वासियों को जागरुक भी किया। पहले गरीब बस्तियों में पट्टे बनाएंगे। जिसके कारण हर वार्ड में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और वार्ड वासियों ने विधायक, पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश देवड़ा  का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ