वार्ड 1 और वार्ड 2 में
झाड़ियां कटवाते हुए पार्षदगण।
थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा, गौरव जैन। नगर पालिका की ओर से इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत वार्ड 1 और 2 में नहर किनारे स्थित जंगली झाड़ियों की कटाई करवाई गई।
पार्षद कयूम खान अब्बासी ने बताया बरसात के दिनों में नहर किनारे बड़ी-बड़ी कंटिली झाड़ियां उग गई थी। जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। नगर पालिका की ओर से इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में शहर की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगली झाड़ियों को कटवाया गया।
पार्षदों ने विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी, पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र तिल्लानी और पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश देवड़ा का आभार जताया। इस अवसर पर पार्षद कयूम खान अब्बासी, पार्षद प्रतिनिधि भंवर सिंह, पार्षद विमला कंवर मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ