थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा, विजय सोलंकी।
भारतीय जनता पार्टी के बेगूं स्थित कार्यालय में शुक्रवार को पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं की विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, विस्तारक योजना संभाग प्रभारी सोहन आंजना, जिला महामंत्री भाजपा, विधानसभा बेगूं विस्तारक मदन गुर्जर सहित विधानसभा बेगूं के सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, प्रधान, उप प्रधान उपस्थित रहे।
बैठक में विधानसभा विस्तारक मदन गुर्जर ने संगठन को मजबूत करने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। जिला महामंत्री एवं विस्तारक योजना संभाग प्रभारी सोहन आंजना ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों एवं उनके बताए मार्ग पर ही चलती है। लेकिन कुछ दिनों से देखने में आ रहा है कि कतिपय लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम का दुरुपयोग करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच नामक संस्था का गठन करके कार्यकर्ताओं को भ्रमित किया जा रहा है।
चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान राजस्थान भाजपा के संगठन मंत्री चंद्रशेखर द्वारा भी यह जानकारी दी गई कि दीनदयाल उपाध्याय मंच भारतीय जनता पार्टी का आधिकारिक मंच नहीं है। विस्तारक योजना प्रभारी सोहना अंजना ने उपस्थित भारतीय जनता पार्टी बेगू विधानसभा प्रभारी विस्तारक मदन गुर्जर, उपस्थित विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि दीनदयाल उपाध्याय मंच अनाधिकृत पार्टी का मंच है। इससे भ्रमित ना हो। बल्कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में सभी प्राण प्राण से जुड़ जाएं।
बैठक के अंत में नगर मंडल भाजपा बेगू अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
बैठक में मंडल जिला महिला अध्यक्ष को पूर्व प्रधान वीणा दशोरा, अध्यक्ष रावतभाटा मंजू लता जंगम, महामंत्री हर्ष जैन, प्रधान प्रतिनिधि व कुंडल मंडल प्रभारी कुशाल बारेशा, उपप्रधान रघुनाथ भील, भैंसरोडगढ़ मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, कुंडाल मंडल अध्यक्ष रोडू लाल धाकड़, महामंत्री रामनिवास धाकड़ प्रलहाद मेघवाल सहित कई पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ