Ticker

6/recent/ticker-posts

चित्तौड़गढ़ में युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में रावतभाटा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा, विजय सोलंकी
चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रक्षिक्षण शिविर प्रारम्भ हुआ। 


युवा मोर्चा रावतभाटा संयोजक रौनक चौधरी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में 15 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले भाजयुमो के प्रक्षिक्षण शिविर में युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  नेहा जोशी ने कहा भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र सेवा वह राष्ट्र का पुनर्निर्माण है। 

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता खुद भाजपा है, और प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो शिवांगी कानावत ने स्वाधीनता के अमृतकाल के बारे में बताया। यह अमृत काल 1947 से 2047 तक रहेगा। 2047 में भारत आजादी का स्वर्णिम काल बनाएगा।


पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार श्रीचंद कृपलानी ने कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारी के बारे में बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने पंच निष्ठा एकात्म मानववाद  के बारे में बताया। मीडिया संभाग प्रभारी यशवंत मंडोवरा में सोशल मीडिया में जागरूक रहने की जानकारी दी। 

सभी वक्ता के रूप में 5 अलग अलग सत्र के वर्ग पूर्ण किये। सत्र में अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, महामंत्री मुकेश गुर्जर ने की। संचालन जिला महामंत्री राधेश्याम कुमावत ने किया। 

इस मौके पर जिला मंत्री अभिषेक जैन, आई टी जिला सह संयोजक कार्तिक तोमर,कुंडाल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जाट, भेसरोडगढ़ मण्डल संयोजक बंटी मेवाड़ा, चंदू टेलर, विजय गुप्ता, रिंकू धाकड़, बिट्टू बैरागी, सूरज सुथार, राधेश्याम जाट, दिलकुश धाकड़ आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ