Ticker

6/recent/ticker-posts

रावतभाटा: गुर्जर बस्ती में बन रही सीसी सड़क, पार्षद संजय रेठुदिया ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

थर्ड आई न्यूज@रावतभाटा, गौरव जैन।। मंगलवार 13, सितंबर॥ पार्षद संजय रेठुदिया ने मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड नंबर 22 गुर्जर बस्ती में चल रहे सीसी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पार्षद संजय रेठुदिया ने बताया कि काफी सालों से यहां कच्चे रोड की वजह से वार्डवासियों को समस्या थी। नगर पालिका की ओर से 10 लाख का सीसी रोड कार्य करवाया जा रहा है। पार्षद ने बताया कि विधायक राजेंद्र सिंह विधुडी के निर्देशानुसार नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश चंद देवड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र तिलानी की ओर से वार्ड नंबर 22 चर्च बस्ती और गुर्जर बस्ती में गत 6 महीने में करीब 35 लाख का निर्माण कार्य करवाया गया। वार्ड में बड़ा नाला, प्रत्येक गली में नालियां, गुर्जर बस्ती में मेन रोड और बस्ती के अंदर सड़क बनवाई जाएगी। पार्षद संजय रेठुदिया और वार्ड वासियों ने विधायक बिधुड़ी सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ