थर्ड आई न्यूज@रावतभाटा, मंगलवार 13 सितम्बर॥ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रावतभाटा इकाई ने दो हजार छात्रों की सदस्यता का लक्ष्य लिया। नगर सहमंत्री देव धाकड़ ने बताया कि मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे चित्तौड़ प्रांत में 8 सितंबर से 16 सितंबर तक चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रावतभाटा इकाई ने दो हजार छात्रों की सदस्यता का लक्ष्य लिया। विभाग संगठन मंत्री संजय राठौर व जिला संगठन मंत्री अभिषेक चौहान के दो दिवसीय प्रवास में कार्यकर्ताओं ने आर्दश विद्यामंदिर विद्यालय और राजकीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय में सदस्यता दिलवाई। कार्यकर्ताओं ने कक्षा कक्ष में जाकर विद्यार्थी परिषद की विशेषताओं के बारे में छात्र-छात्राओं से चर्चा की। विद्यार्थी परिषद की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी छात्रों को दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रावतभाटा इकाई से नगर सह मंत्री पायल, छात्र संघ संयुक्त सचिव लव कुश धाकड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ममता गुर्जर, मेघा राव, निकिता राठौर, मुस्कान, मनीषा मीणा, अंकित धाकड़, मनीषा जायसवाल, प्रियंका गुर्जर मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ