Ticker

6/recent/ticker-posts

कोटा: पकड़ा गया नाबालिग छात्रा की हत्या का आरोपी गौरव जैन

थर्ड आई न्यूज़@कोटा में एक्स्ट्रा क्लासेज के बहाने नाबालिग छात्रा को ट्यूशन बुला कर हत्या करने के आरोपी गौरव जैन को पुलिस में गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी को पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम कोटा लेकर आ रही है। गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को आरोपी गौरव जैन ने 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस व शैक्षणिक संस्थानों की ओर से आरोपी को पकड़वाने के लिए करीब साढ़े 4 लाख रुपए का इनाम रखा था। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोटा व्यापार महासंघ ने 18 फरवरी को कोटा शहर बंद करवाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ