Ticker

6/recent/ticker-posts

7 साल की मासूम से दुष्कर्म: 5 साल के बालक ने उसकी मां को दी जानकारी, कहा किशोर उसकी बहन को पीट रहा है

थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा, गौरव जैन। भैंसरोडगढ़ थाना क्षेत्र 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग किशोर बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। आरोपी किशोर का खेत बच्ची के घर के पास हैं। किशोर बच्ची और उसके 5 साल के भाई को खेलने के लिए खेत पर ले गया। जहां बच्ची से दुष्कर्म करने लगा। इस पर बच्ची के छोटे भाई ने घर जाकर उसकी माँ को बताया कि किशोर उसकी बहन को पीट रहा है। इस पर बच्ची की मां घटना स्थल पर पहुंची जहां किशोर बच्ची की मां को देखते ही मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी संजय गुर्जर व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, और मामलें में पड़ताल शुरू की। नाबालिग के पिता ने भैंसरोडगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। जिसके बाद बाल अपचारी को डिटेन कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ