थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा।रावतभाटा से भाजपा समर्थक मंच एवं जिला अध्यक्ष काली बाई मीणा ने बताया कि भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश संगठन मंत्री आकाश शर्मा ने जवाहर नगर पंचायत के चित्तौड़िया निवासी विष्णु मीणा को भाजपा समर्थक मंच चित्तौड़गढ़ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। विष्णु मीणा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जावदा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। विष्णु मीणा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लक्ष्य से जावदा क्षेत्र में काम करेंगे। सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र के आधार पर चलेंगे। उन्होंने जावदा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ