थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा, गौरव जैन। अणुशक्ति श्रमिक संघ, रावतभाटा (भांमस) के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल के नेतृत्व में बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में गुरुवार को बंगाल के राज्यपाल के नाम उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
अध्यक्ष सोगरवाल ने ज्ञापन में बताया कि किसी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार एक पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं के ऊपर आत्म घातक हमले कर महिलाओं के साथ जोर जबस्ती करने का मामला नंगी आंखों से देखा जा सकता है। इस सब के विरोध में गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ के सभी घटकों ने संपूर्ण भारतवर्ष में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया एवं बंगाल राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही की जाय। ज्ञापन देने वालों में अणुशक्ति श्रमिक संघ भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल, महामंत्री कालूराम गर्ग, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश करोसिया एवं गजेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ