थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा, गौरव जैन। रावत भाटा क्षेत्र में कोरोना के फैलते प्रकोप के मद्दे नजर प्रशासन और नगर पालिका काफी सजग और मुस्तेद नजर आ रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थानीय विधायक राजेन्द्र सिंह बिधुड़ी के दिशानिर्देश पर नगर पालिका की ओर से प्रत्येक वार्ड में सोडियम हाईपोक्लोराईड का छिड़काव करवा जा रहा है। इसी कड़ी में पुराना बाजार वार्ड नम्बर 8 में सेनिटाइजर का छिड़काव करवाया। वार्ड वासियों ने विधायक बिधूड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी, पार्षद मेहरुन्निसा का आभार जताया। इस मौके पर अल्प संख्यक नगर अध्यक्ष राशिद साग़र, असलम मोहम्मद, पालिका कर्मी शिवा आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ