Ticker

6/recent/ticker-posts

रावतभाटा: भाजयुमो ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स पुलिसकर्मियों को बांटे फ़ेस शील्ड, शेखावत को किया नमन

थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा, गौरव जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स पुलिसकर्मियों को फेस शील्ड भेंट किए। युवा मोर्चा महामंत्री रौनक चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के तहत प्रदेशभर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जिला प्रमुख चित्तौड़गढ़ एवं पूर्व विधायक सुरेश धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद कि प्रेरणा से चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ ज़िले के रावतभाटा पुलिस थाना, डीएसपी कार्यालय में पुलिस जवानों को कोरोना से बचाव हेतु फ़ेस शील्ड एवं मास्क वितरित कर देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री भेरोसिंह शेखावत को नमन किया गया। इस कार्य में महेंद्र गुप्ता ने सहयोग किया। डीएसपी झाबरमल ने इस कार्य कि प्रशंसा की, और आमजन से कोरोना गाइडलाइन कि पालना कि अपिल की। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष मंजूलता जंगम, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र दशोरा, सेवा ही संगठन नगर संयोजक रोनक चौधरी, पार्षद मनीष गिरी, रेखा लोधा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, राहुल राठौर, भाजपा नगर मंत्री वसीम शेख एवं कृष्णा सोनी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ