Ticker

6/recent/ticker-posts

रावतभाटा: संघ के स्वयंसेवकों ने किया गांवो को किया सेनिताइज

थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा, गौरव जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रावतभाटा के तत्वाधान में सेवा भारती तहसील रावतभाटा द्वारा शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रो को सेनिटाइज करने का कार्य शुरू किया। सेवा भारती अध्यक्ष मनोज मालिक ने बताया कि कोरोना महामारी का संक्रमण, जो कि तेज़ी से ग्रामीण क्षेत्र में अपने पांव पसार रहा है। सेवा भारती के संकल्प अभियान के अन्तगर्त ग्रामीण क्षेत्रो को महामारी से बचने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड से सेनिटाइजर अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड संघचालक देवकीनंदन गौड के सानिध्य में किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं सेवा भारती के ओमप्रकाश भांबी, नंदकिशोर मेहर, पितांबर ठठेरा, गजेंद्र सिंह, शोभा लाल कश्यप, राकेश सिंह, प्रमोद सोनी, रामेश्वर गुर्जर, अभिमन्यु नरवरे व संगठन के कार्यकर्ताओं ने देवपुरिया, सणीता, मऊपुरा, तेंदवा बस्ती में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया। ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव हेतु लापरवाही नही बरतने, समय समय पर हाथ धोते रहने एवं बुखार, खांसी, जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाने और कोरोना जांच कराने व शादी एवं समोराह जैसे आयोजन नही कराने को कहा। अभियान में देवपुरिया निवासी शोभालाल कश्यप ने सेनिटाइजर हेतु ट्रैक्टर मशीन उपलब्ध कराई। सेवा भारती के कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद चौधरी, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी ने कश्यप परिवार का आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ