Ticker

6/recent/ticker-posts

रावतभाटा: महिला मोर्चा ने प्रारंभ किया सेवा ही संगठन अभियान

थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा, गौरव जैन। भाजपा एवं उसके अग्रिम संगठनों द्वारा सेवा ही संगठन अभियान पूरे राज्य भर में चलाया जा रहा है। महिला मोर्चा की गई सेवा ही संगठन की संयोजिका रेखा लोधा ने बताया कि रविवार को सेवा ही संगठन अभियान के तहत अणुतारा कॉलोनी में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अन्य स्थानों पर भी परिंडे बांधे जाएंगे। जिससे पक्षियों को पानी की कोई परेशानी ना हो। जहां एक और पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। जिसके चलते पशु-पक्षी भी दाना पानी को मोहताज हो रहे हैं। इसलिए महिला मोर्चा ने रावतभाटा में परिंडे बांधने के अभियान की शुरुआत की। जिसके तहत अन्य सेवा कार्य भी किए जाएंगे। सेवा कार्य में भाजपा नगर अध्यक्ष मंजूलता जंगम, महामंत्री लक्ष्मी महावर, सेवा ही संगठन संयोजक रेखा लोधा, पार्षद मनीष गिरी, पूर्व युवा मोर्चा भुवनेश नागर, मोंटी प्रजापत आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ