थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा, गौरव जैन। पिता के निधन पर बेटों ने मृत्युभोज की बजाय इंदिरा रसोई में 251 गरीबों को भोजन करा कर पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी। समाज सेवी विजय नीमा ने बताया 4 मई को पूर्व सरपंच हुकमचंद गुप्ता का निधन हो गया था। गुप्ता परिवार ने कोरोना विभीषिका को देखते हुए मरणोपरांत की जाने वाली सभी रस्म परिवार जनों के साथ मिलकर सांकेतिक रूप में संपन्न की। जिसकी सभी ने सराहना की। वहीं दिवंगत दादा की पोती प्रियांशी गुप्ता और खुशी गुप्ता ने अपने दादा का मृत्यु भोज नहीं करने के लिए कहा। इस परिवार के सभी सदस्यों ने सहमति दी, और इंदिरा रसोई घर में
251 गरीबों को खाना खिलाया। वहीं मास्क सेनेटाइजर भी वितरित किए।इसके अलावा गरीब परिवारों में राशन सामग्री किट वितरित किए।
इस मौके पर सेवा भारती अध्यक्ष मनोज मलिक, ओम प्रकाश भांबी, मनप्रित सिंह, आसीफ, प्रिंस ,सत्यनारायण गुप्ता ,गोविंद गुप्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ