थर्ड आई न्यूज़@चित्तौड़गढ़। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर चितौड़गढ़ माली समाज के राजस्थान माली सैनी महासभा एवं राजस्थान माली सैनी जाग्रति संस्थान की ओर से पावटा चौक ज्योति बा फुले सर्कल स्तिथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुवे उनके पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमेन संदीप शर्मा, उप सभापति कैलाश पवाँर,पार्षद कन्हैया लाल माली,बाल मुकुंद मालीवाल,युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रकाश माली, युवा ज़िलाध्यक्ष रामेश्वर माली,समाज के वरिष्ठ गण प्यारचंद,बोथलाल,रतनलाल एवं युवाजन कमलेश,देवराज,गोपाल,विकास,दीपक,आशीष,कमल सहित समाजजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ