Ticker

6/recent/ticker-posts

कोटा: पंडित दीन दयाल मंच की ओर से महिला आत्मरक्षा शिविर का आयोजन

थर्ड आई न्यूज़@कोटा। भाजपा महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की संरक्षिका मधु शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर पंडित दीनदयाल स्मृति युवा मंच जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने निशुल्क महिला आत्म रक्षा शिविर का आयोजन किया। महिला सशक्तिकरण महिला आत्म रक्षा को लेकर शिविर 6 जनवरी से 11 जनवरी तक शाम 5 से 7 बजे तक श्रीनाथपुरम स्टेडीयम में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आज के समय में सभी बालिकाओ ओर महिलाओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए ताकि विपरीत परिस्थिति में महिलाएँ अपनी सुरक्षा स्वयम कर सके। यह कैम्प महिलाओं के लिए निशुल्क रहेगा। लाडपुरा विधायक युवरानी कल्पना देवी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, राष्ट्रीय समन्वय कृष्ण कांत, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश झवर, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, कार्यक्रम कि संरक्षिका भाजपा जिला मंत्री रेखा खेलवाल के आह्वान पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिला आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पूरे राजस्थान में चलाये जाएंगे। अभी कोटा, जयपुर,अलवर, ओर दोसा में इस कैम्प का आयोजन किया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ