थर्ड आई न्यूज़@डेस्क।झारखंड के रांची में एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार में कचरा उठाने का कार्य किया सबको हैरान कर रहा है।
दरअसल रांची के एक व्यावसायी प्रिंस श्रीवास्तव ने उनकी पसंदीदा कार को कचरा ढ़ोने के कार्य में लगा दिया। प्रिंस के अनुसार उन्होंने अपने पिता को उपहार में देने के लिए बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी। लेकिन उसमें खराबी आने के वजह से वे काफी परेशान हुए। काफी कार्य करवाने के बावजूद परेशानी का समाधान नहीं हुआ। वहीं कंपनी के सर्विस सेंटर व शोरूम मालिक के रवैये से परेशान हुए। जिसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी बीएमडब्ल्यू कार को कचरा ढ़ोने के कार्य में लगा दिया। बकौल प्रिंस, रांची में और भी लोगों को लग्जरी कार को सही करवाने में परेशानी हो रही है। अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो आने वाले दिनों में सभी मिलकर एक साथ इन लग्जरी कार में कचरा उठवाने का कार्य करवाएंगे।
0 टिप्पणियाँ