थर्ड आई न्यूज़@शिवकुमार भट्ट, रावतभाटा।। पूर्व प्रधान मंत्री इंद्रा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रकाश देवड़ा की ओर से इंद्रा रसोई में जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया। वही कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा इंद्रा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पालिकाध्यक्ष दीपिका तिल्लानी ने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण दिए। उन्होंने देश के आर्थिक ढांचे को मजबूती प्रदान की। पूर्व पालिकाध्यक्ष धर्मेंद्र तिल्लानी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। जिला उपाध्यक्ष बाबु खां ने कहा 1984 को आज ही के दिन इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों की ओर से उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुण्यतिथि वाले दिन उन्हें याद किया जाता है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोडूलाल पुरोहित ने कहा कि जिस समय देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी, उस समय उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काम किया। जिला उपाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने कहा उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उनके शासन काल में देश ने काफी तरक्की की और देश के किसान सुखी थे। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी के समय ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया गया। कांग्रेस पार्षद मन्नू खान ने बताया कि देश की सबसे प्रतिभाशाली महिला प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर रावतभाटा कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ की ओर से उन्हें नमन किया गया है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री इमरान खान, नगर प्रवक्ता रमेश नकडा, इंटक महामंत्री नरोत्तम जोशी, पार्षद मेहरूनिशा, हरीश प्रजापत, मोहम्मद हुसैन बंगाली, अनिल बलसोरी, रश्मि खटाना, शमा खान, नीलम सिंह, कय्युम अब्बासी, भंवर सिंह, अल्पसंख्यक अध्यक्ष राशिद सागर, यूथ अध्यक्ष शंकर पुरोहित, मोहम्मद जाफर, दिलीप खटीक, सोयल खान, मनप्रीत सिंह, अज्जू खान, विजय अरोड़ा, शंभू पुरोहित, कोशल राठौर, रामसिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 टिप्पणियाँ