Ticker

6/recent/ticker-posts

रावतभाटा: रावतभाटा में एक साथ निकले 38 कोरोना संक्रमित, 658 हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

थर्ड आई न्यूज़@डेस्क। रावतभाटा में शनिवार को एक साथ 38 कोरोना संक्रमित मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। चिकित्सा विभाग के अनुसार शनिवार को कोटा मेडिकल कॉलेज से 256 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। जिसमें 38 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि अभी 200 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक 658 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो गई। वहीं 540 लोग संक्रमण से उबर चुके है। शनिवार को मिले 38 नए संक्रमितों के बाद एक्टिव केस बढ़कर 107 हो गए। शनिवार को कोटा मेडिकल कॉलेज से मिली जांच रिपोर्ट में थमलाव निवासी 50 वर्षीय पुरुष, थाने के पास निवासी 32, 49, 63 वर्षीय पुरुष व 55 वर्षीय महिला, हम्माल मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय महिला, चारभूजा निवासी 45 वर्षीय महिला व 30 वर्षीय पुरुष, इंद्रा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय पुरुष, अणु किरण कॉलोनी निवासी 21, 26, 50 वर्षीय महिला, 26, 45 व 5 व 52 वर्षीय पुरुष, चारभूजा प्रताप नगर निवासी 66 वर्षीय पुरुष, अणुआशा कॉलोनी निवासी 36 व 52 वर्षीय महिला, अणु प्रताप कॉलोनी निवासी 25, 45 वर्षीय महिला व 45, 47 वर्षीय पुरुष, अणुतारा कॉलोनी निवासी 35, 57 वर्षीय पुरुष व 55 वर्षीय महिला, अणुछाया 25 वर्षीय पुरुष, अणुदीप कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय महिला, टोलू का लुहारिया ग्राम पंचायत के गुर्जरों की मोरवन गांव निवासी 55 वर्षीय पुरुष, चर्च बस्ती निवासी 49 वर्षीय पुरुष, बाजार निवासी 45 वर्षीय पुरुष, बाडोलिया निवासी 18 वर्षीय महिला, कोटा बेरियर निवासी 32 वर्षीय पुरुष, वार्ड 2 निवासी 55 वर्षीय पुरुष, बाजार हनुमान मंदिर के पीछे निवासी 27 वर्षीय महिला, आरपीएस निवासी 43 वर्षीय पुरुष, चारभुजा बरकत नगर निवासी 70 वर्षीय पुरुष व गणेशनगर निवासी 28 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ