चित्तौड़गढ़। महिला जागरूकता पर चलाए जा रहे विशेष अभियान "आवाज" पर जिला मुख्यालय पर जिला पुलिस ने शनिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में जिले के सामाजिक संगठन व महिला एवं बच्चों से जुड़े संगठन शामिल हुए।
पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने तथा उनके बारे में महिलाओं व बालिकाओं तथा आम जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "आवाज" के संदर्भ में शनिवार को जिला मुख्यालय पर जिला ग्रामीण विकास सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन एवं महिला व बच्चों से जुड़े संगठन शामिल हुए। जिनसे महिलाओं व बालिकाओं पर हो रहे अपराध के बारे में जागरूक होने के संबंध में चर्चा की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के अनुसार अभियान "आवाज" के तहत आयोजित इस कार्यशाला में शहर के इनरव्हील क्लब, वन टॉप सेंटर, मंजरी फाउंडेशन, चाइल्ड हेल्पलाइन, सखी व ऑटो यूनियन के प्रतिनिधी व सदस्य, जो महिलाओं और बच्चों से जुड़े हुए हैं, को आमंत्रित कर उन्हें अभियान आवाज के तहत महिलाओं से छेड़छाड़ व अपराध के संदर्भ में क्या क्या कानूनी प्रावधान है व उनको किस तरह से न्याय मिल सकता है, उस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में लघु फिल्मों के माध्यम से प्रेजेंटेशन देकर और जानकारियां भी दी गई। अभियान आवाज बनाए जाने का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को अधिक से अधिक जागरूक करना व पुरुषों को महिलाओं के प्रति न्याय के संबंध में जानकारी देना है।
कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस उपाधिक्षक शाहना खानम, अमित सिंह थानाधिकारी सदर ,महिला थाना अधिकारी सुशीला खोईवाल आदी उपस्थित थे। जिन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी इस संबंध में जानकारियां प्राप्त की।

0 टिप्पणियाँ