Ticker

6/recent/ticker-posts

रावतभाटा: बोराव में विहिप ने शास्त्रों की विधिवत की पूजा, नवीन कार्यकारिणी गठित

थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा ग्राम बोराव के श्रीहनुमान मंदिर मे शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष नरेंद्र नाथ जंगम ने की। जंगम ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे सभी देवी देवताओं के पास सदैव शस्त्र रहे हैं ।लेकिन सभी देवी देवताओं ने शस्त्रों का उपयोग असुरी शक्तियों को समाप्त करने के लिए किया। हमारे पास भी शस्त्र होने चाहिए। शस्त्र आत्मरक्षा के लिए होने चाहिए, ना कि किसी को डराने के लिए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के शस्त्रों का पूजन विधि विधान के साथ किया गया। तत्पश्चात बोराव खंड की कार्यकारिणी की घोषणा प्रखंड संरक्षक राकेश कुमार जैन एवं प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता की अनुशंसा पर प्रखंड मंत्री मधुसूदन शर्मा ने की। जिसमें बोराव खंड अध्यक्ष चंद्रकांत टेलर, उपाध्यक्ष शांतिलाल राठौर, मंत्री तेजमल राठौर, दिनेश शर्मा, सहमंत्री शोभालाल धाकड़, बजरंग दल संयोजक अंकित प्रजापत, सहसंयोजक कमलेश राठौर, सुरक्षा प्रमुख राजवीर बारेठ, गोरक्षा प्रमुख अनिल धाकड़, प्रदीप सुथार, व्यायामशाला प्रमुख अरुण टेलर, विद्यार्थी प्रमुख सूरज राठौर, मठ मंदिर प्रमुख अभिषेक शर्मा व प्रचार प्रमुख मनोज धाकड़ को मनोनीत किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के नगर उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, बजरंग दल नगर संयोजक ओम प्रकाश कहार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ