थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा।।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिन कन्याओं एवं असहाय लोगों को भोजन एवं फल वितरित करके मनाया गया।
भोजन के पैकेट एवं फलों का वितरण कचोलिया गांव, तेंदुआ बस्ती एवं नया बाजार की मामा बस्ती में किया गया।
पूर्व प्रधान राधेश्याम गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष मंजूलता जंगम, पूर्व जिला प्रमुख लीला शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र दशोरा, भाजपा महामंत्री लक्ष्मी महावर, उपाध्यक्ष आरडी शर्मा, पार्षद डॉक्टर तन्वी शर्मा, रेखा लोधा, मनीष गिरी, भाजपा नगर मंत्री विजय गुप्ता, पूर्व पार्षद कानाराम चारण, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश नागर, युवा मोर्चा महामंत्री रोनक चौधरी, अभिषेक जैन, कार्तिक तोमर राहुल राठौर अर्जुन तिवारी तरुण पारेता, वसीम शेख उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ