थर्ड आई न्यूज@रावतभाटा।।
आदर्श नगर में एक मोहल्ले में सेंडबोआ (दोमुंहा) प्रजाति का सांप निकलने से लोग घबरा गए, और सांप को मारने के लिए डंडे व पत्थर उठा लिए। इस दौरान दो युवाओं ने सांप को लोगों के हाथों से मरने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में करीब तीन फीट लंबा सेंडबोआ सांप दिखने से लोग घबरा गए। और सांप को मारने को आतुर हुके इस दौरान कोलोनीवासी रिहान व उसके एक दोस्त ने सांप को बचा लिया, और वाइल्ड लाइफ एनिमल रेस्क्यू टीम के आमिर की सहायता से उसे वन क्षेत्र में छुड़वा दिया। सेंडबोआ सांप को दोमुंहा सांप भी कहा जाता है। लोगों का मनाना है कि इस सांप के दो मुँह होते है। छह-छह महीने के अंतराल में आगे-पीछे के मुँह से चलता है। जबकि वास्तविकता में सेंडबोआ प्रजाति के सांप के एक मुँह होता है, और यह नॉन पोइजन्स (बिना जहर वाले) सांप होते है।
0 टिप्पणियाँ