थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा।।कोरोनो काल के बीच रावतभाटा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। इस साल कोरोना वायरस के चलते जुलूस नहीं निकालकर मस्जिद मे शायर मुश्ताक अहमद, मौलाना मोहम्मद रजा, मौलाना मोहम्मद अशरफ रजक, मौलाना जुल्फिकार अहमद, शायर राशिद सागर सहाब ने मिलाद वे नाते पेश की, और पैगंबर मोहम्मद साहब की जीवनी बताकर जश्न ईद मिलादुन्नबी बनाई।
कोरोना वायरस महामारी के बीच ईद मिलादुन्नबी बड़े ही एहतियात से मनाया। हाजी बाबु खां ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबिउलअव्वल की 12 तारीख को मनाए जाने वाले इस त्योहार की अपनी अहमियत है। इस दिन आखिरी नबी और पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जश्न मनाते हैं। मिठाइयां बांटते हैं, और जुलूस निकालते हैं। और घरों को सजाते हैं। कुरआन की तिलावत और इबादत भी की जाती है। गरीबों को दान-पुण्य भी दिए जाते हैं। लेकिन घरों और मस्जिदों में पैगम्बर को याद किया जा रहा है। इस मौके पर लोग रात भर जागते हैं। और मस्जिदों में पैगम्बर द्वारा दी गई कुरआन और दीन की तालीम का जिक्र किया जाता है। इस दिन मस्जिदों में तकरीर कर पैगम्बर के बताए गए रास्ते और उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी जाती है। इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से कार्यक्रम को धूमधाम से करने की इजाजत नहीं है। प्रोग्राम में अंजुमन सदर हाजी बाबु खां, मोहर्रम कमेटी सदर जुग्गा खान, कैशियर गुलजार भाई, सेकेट्ररी अजीज पठान, शहजाद भाई, हाजी हाफिजउल्ला भाई, जाकिर मंसूरी, राजू अंसारी, तोफिक खान, मन्नू खान, मोहम्मद जाफर, मुनाफ खान आदि शामिल थे।

0 टिप्पणियाँ