थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा।।
रावतभाटा के दूरस्थ जावदा निमडी़ क्षेत्र में टोलू का लुहारिया पटवार हल्का में दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद को जावदा सरपंच कुलदीप सिंह ने सुलझाया। पटवार हल्का क्षेत्र में दो चचेरे भाई तेजराम पुत्र मदनलाल सेन व इन्द्रमल पुत्र मोहनलाल सेन के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। सरपंच कुलदीप सिंह को इस बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने दोनों भाइयों को साथ बैठा कर थाने व तहसील की बजाय आपस में निबटारा करवाने की समझाइश की। इस पर दोनों भाइयों ने सहमति जताई। इस पर सरपंच कुलदीप सिंह ने दोनों की जमीन का बराबर बटवारा करवा कर निशाना लगवा दिए। और दोनों भाइयों ने इस बटवारे पर सहमति जताई, जिससे उनके बीच चल रहा विवाद भी समाप्त हो गया।
0 टिप्पणियाँ