Ticker

6/recent/ticker-posts

रावतभाटा: कचौलिया गांव में स्वेटर, जूते व मिठाईयां पाकर खुशी से झूम उठे बच्चे

थर्ड आई न्यूज@रावतभाटा।। पुरूषोत्तम माह के पूर्ण होने पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित व महिला अध्यक्ष वंदना शर्मा ने कचोलिया गाँव जाकर 60 परिवार में स्वेटर, जूते, भोजन व खाद्य सामग्री वितरित की। उपाध्यक्ष नग सिंह ने बताया कि पुरषोत्तम माह में परिवार के सभी सदस्यों के एक महीने के व्रत पूर्ण होने पर गाँव के जरूरतमंद बच्चों के साथ जाकर भोजन किया। मिठाईयां व खाद्य सामग्री के पैकेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। महिला अध्यक्ष वंदना शर्मा ने बताया की कचौलिया गांव में शिक्षा, बिजली, पानी का अभाव है। जिसे देखते हुए राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से अधिकांश त्योहार इसी गांव में मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, महिला अध्यक्ष वंदना शर्मा, शारदा राजपुरोहित, अर्जुन सिंह राजपुरोहित, भगवती,हरपाल सिंह मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ