Ticker

6/recent/ticker-posts

रावतभाटा: आर्टिस्ट डॉ. मिली भाटिया ने 9 कन्याओं को दिए नए वस्त्र

थर्ड आई न्यूज़@रावतभाटा।। डॉक्टर मिली भाटिया आर्टिस्ट ने नवरात्रि के चौथे दिन 9 कन्याओं को नई फ़्रॉक एवं एक महिला को नई साड़ी भेंट की। परमाणु नगरी रावतभाटा बालाजी नगर की डॉक्टर मिली भाटिया आर्टिस्ट ने बकरी चराने वाली नन्ही कन्याओं को नवरात्रि पर नये वस्त्र भेंट किए। आलिया, अनु, वर्षा, किरन, सुनीता, मीना, रेखा, कुसुम, कविता को नई फ़्रॉक पा कर खिल उठी!कन्याओं ने ख़ुशी जताते हुए कहा की वो आने वाली दीपावली पर यही फ़्रॉक पहनेंगी। डॉक्टर मिली ने कन्याओं को शिक्षा का महत्व बताया और स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। डॉक्टर मिली ने एक अनुकरणीय उदाहरण देते हुए समाज को एक संदेश दिया कि ज़रूरतमंद कन्याओं को भोजन, वस्त्र, चप्पलें आदि भेंट करके नवरात्रि मनाए।डॉक्टर मिली हर 6 महीने में नवरात्रि पर जरूरतमंद 11 कन्याओं को नए वस्त्र वितरित करती है। डॉक्टर मिली ने कहा कि करोनाकाल में घर पर आस-पड़ोस की सक्षम परिवार की कन्याओं की बजाय जरूरतमंद, स्थानीय कच्ची बस्ती की 9 कन्याओं को भोजन ज़रूर करवाए। डॉक्टर मिली के जीवनसाथी आनंद यादव इस नेक काम में सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ