Ticker

6/recent/ticker-posts

रावतभाटा: जय अम्बे महिला मंडल ने मातारानी को लगाया 56 पकवानों का भोग

थर्ड आई न्यूज@रावतभाटा, शिवकुमार भट्ट।। नवरात्रि महोत्सव के मौके पर चारभुजा बरकत नगर में जय अंबे महिला मंडल द्वारा मातारानी को छप्पन पकवानों का भोग लगाया गया। जिसमें चारभुजा की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जानकारी के अनुसार महिला मंडल की महिलाए अपने-अपने घरों से छप्पन भोग के लिए प्रसाद लेकर आई थी। सभी ने मां के दरबार में कीर्तन किया। ततपश्चात माता रानी को छप्पन भोग चढ़ाया। कमेटी के कोषाध्यक्ष राजबहादुर रविकुल ने बताया कि रविवार को प्रातः माताजी के दरबार में हवन किया जाएगा। छप्पन भोग कार्यक्रम में कमेटी के संजू हाड़ा, अजीत मराठा, ओम प्रकाश गहलोत, दिनेश, उपाध्याय विकास जैन, अरविंद सिंह तोमर, संतोष, मिंटू सरदार, सुनील चौधरी, दिनेश सोनी, ओम सैनी, दीपक गौड़, प्रवीण नंदवाना, दिलीप लोहार, माधव राव मराठा, जगदीश चंद्र पालीवाल, अभिमन्यु पाटिल, शंभू सिंह, ओंकारलाल, बृजेश राठौर, मन्नू रविकुल, विशु चौधरी, शौर्य गहलोत, शान तोमर, मीठी इशिता मराठा, सिया जैन, गोरी गहलोत, शौर्य मराठा, नव्या नंदवाना, सलोनी लोहार, रूही राठौर, रितिका सोनी, कानू सैनी, पूर्वी जैन, जिया पाटिल समेत भक्तगण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ