रावतभाटा@पोर्टल
जयपुर। राजधानी के चांदपोल के जनाना अस्पताल में 25 वर्षीय एक महिला ने शनिवार सुबह 08:30 बजे एक साथ पांच बच्चों को जन्म देकर सबको हैरत में डाल दिया है। हालांकि समय से पूर्व हुए प्रसव में एक बच्चा मृत पैदा हुआ। लेकिन चार में से एक बच्चा वेंटिलेटर पर व तीन बच्चे नर्सरी में है। जयपुर में इस तरह का यह दूसरा अनोखा मामला बताया जा रहा है।
अस्पताल अधीक्षक लता राजोरिया के अनुसार महिला का यह तीसरा प्रसव है। इससे पहले दो प्रसव में महिला का गर्भपात हो गया था। लेकिन इस बार गर्भ धारण की शुरूआती जांच के दौरान सोनोग्राफी में महिला के पांच बच्चों के गर्भ से होने की जानकारी मिल गई थी। पांच बच्चों के गर्भ से होंने पर चिकित्सकों की देखरेख में महिला का सातवें महीने में ऑपरेशन से प्रसव करवाना पड़ा। जिसमें एक बच्चा मृत पैदा हुआ, जबकि चार बच्चों में दो लड़के व दो लडकियां फिलहाल उपचारत है। वहीं प्रसव के बाद अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।