रावतभाटा। रावतभाटा क्षेत्र में परमाणु बिजलीघर की निर्माणाधीन सातवीं व आठवीं इकाई के गेट के सामने शनिवार सुबह 8:00 बजे एक टेंपो चालक ने एक महिला श्रमिक को टक्कर मार दी। जिससे महिला श्रमिक घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह श्रमिक निर्माणाधीन सातवीं, आठवीं इकाई में काम करने पहुँच रहे थे। इस दौरान गेट के सामने श्रमिकों का जमावड़ा लगा हुआ था। इस दौरान एक टेंपो चालक ने लापरवाही पूर्वक टेंपो चलाते हुए थमलाव निवासी रेखा बंजारा (22) को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद भारतीय मजदूर संघ के कालूराम गर्ग ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां टेंपो चालक ने महिला श्रमिक का इलाज करवाने और उसकी हाजरी देने पर सहमति जताई। जिस पर टेंपो चालक व महिला श्रमिक के बीच रजामंदी होने पर पुलिस में शिकायत नहीं दी गई।