Ticker

6/recent/ticker-posts

रावतभाटा में पारा पिछले दो सालों से भी नीचे के स्तर पर पहुंचा

शुक्रवार. 29 दिसम्बर, 2018
रावतभाटा

कड़ाके की सर्दी ने लोगों की छुड़ाई धूजणी

शहर में लगातार बढ़ रही कड़ाके की सर्दी ने शनिवार को शहरवासियों की धूजणी छुड़ा दी।
       तापमान में लगातार हो रही गिरावट के साथ शहर का तापमान शनिवार को 2.2 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।
      मौसम विभाग के अनुसार गत दो वर्ष में तापमान का यह आंकड़ा अब तक का सबसे न्यूनतम स्तर है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी इसी प्रकार कड़ाके की सर्दी पड़ी थी। तब तापमान कम होने के साथ पारा 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था।
        शनिवार को भी पारा अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंचने से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया। ठंड की वजह से स्कूली बच्चों का पहले से शीतकालीन अवकाश चल रहा है। लेकिन मौसम में लगातार बढ़ रही गलन और शीतलहर ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। जिसके चलते लोग दिन भर घरों में दुबके रहे।