चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो कारों से 3 किलो 590 ग्राम अफीम दूध और 86 किलो 80 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार चन्दाखेड़ी-जोगणियामाता रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ग्रांड आई-10 स्पोर्ट्स और स्विफ्ट कार के चालक पुलिस को देखकर वाहनों को तेज गति से भगाने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
तलाशी में दोनों वाहनों से कुल 86 किलो 80 ग्राम डोडाचूरा और 3 किलो 590 ग्राम अफीम दूध मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मादक पदार्थों के स्रोत, गंतव्य और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।



0 टिप्पणियाँ